पतंजलि योग समिति केंद्र पर जल शक्ति मंत्री ने किया सबके साथ योगासन

लखनऊ ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पतंजलि योग समिति गंगागंज द्वारा भव्य योगाभ्यास का कार्यक्रम मिनी स्टेडियम गंगागंज किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट लखनऊ के अध्यक्ष पीयूष कांत द्वारा किया गया। उपस्थित योग साधकों को सर्वप्रथम योग क्या है बताया गया तथा योग क्यों आवश्यक है इसके बारे में जानकारी दी गई। उन्हें कई प्रकार के आसनों और प्राणायाम के अभ्यास प्रत्येक स्टेप को समझाते हुए काफी सरल तरीके से कराये।
कार्यक्रम में लगभग 4000 योग साधक उपस्थित रहे। क्षेत्र के विद्यालय जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली सीपीएल इंटर कॉलेज हरदोईया पंचशील इंटर कॉलेज हरदोइया शारदा इंस्टीट्यूट गोसाईगंज बैजनाथ शिव कला बालिका महाविद्यालय मंगलपुर बाराबंकी के बच्चों के साथ साथ क्षेत्र के हजारों लोगों ने एक साथ योग किया।
कार्यक्रम में मंत्री जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, मोहनलालगंज क्षेत्र के विधायक अमरेश रावत, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्र ने पहुंच कर योगासन किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button