
रामनाथ रावत
सीतापुर। सकल दिगम्बर जैन समाज, सिधौली के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई, दिन रविवार को एक भव्य धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम परम पूज्य, तपोनिधि, अतिशय संयुक्त आचार्य सम्राट श्री 108 सुबलसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन मंदिर, सिधौली में संपन्न होगा।इस भव्य आयोजन के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला, श्री 1008 कल्याण मंदिर विधान का अनुष्ठान करना। दूसरा, 1008 अतिशयकारी भगवान विमलनाथ जी के नवीन भव्य जिनालय (मंदिर) निर्माण को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करना।
सकल दिगम्बर जैन समाज, सिधौली ने क्षेत्र के सभी गुरु भक्तों और धर्मानुरागी बंधुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर समय से उपस्थित होकर धर्म लाभ लें और मंदिर निर्माण की विशेष बैठक में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।





