रेल संबंधी स्थायी समिति के सदस्य पहुंचे अयोध्या, किया निरीक्षण

अयोध्या स्टेशन की व्यवस्था का लिया जायजा, की प्रशंसा
समिति के सदस्यों ने डीआरएम व अन्य अफसरों के साथ कीमंत्रणा

लखनऊ। शुक्रवार को राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय रेल संबंधी स्थायी संसदीय समिति अपने अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल के अयोध्या नगर में पहुंचे। अपने इस कार्यक्रम के अंतर्गत समिति ने उत्तर रेलवे के मुख्यालय से आयी उप महाप्रबंधक (सामान्य ) गुंजन भारद्वाज , मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा एवं रेलवे के अन्य अधिकारियों तथा रेलवे की अन्य कार्यदायी संस्थाओं ईरिकान, राइट्स, कॉनकोर एवं आईआरएफसी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में दोनों पक्षों के मध्य रेल संबंधी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा रेलवे के उत्तरोत्तर विकास एवं प्रगति की नई दिशाओं पर मंथन किया गया तथा इस विषय में समिति द्वारा अपने सुझाव दिए गए। इस सभा के प्रारंभ में समिति के सदस्यों का आयोजक मण्डल द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत समिति ने रेलवे सहित समस्त संस्थाओं से आए अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

सभा को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर राइट्स द्वारा एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चेयरमैन द्वारा सभी को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए । चेयरमैन एवं समिति के समस्त सदस्यों ने विशेष गाड़ियों का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए देश के प्रत्येक प्रांत से अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों एवं भक्तों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं हेतु रेलवे की भूमिका का उल्लेख करते हुए मुक्तकंठ से इस कार्य की प्रशंसा की।

सभा के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष सहित समस्त सदस्य शताब्दी रॉय, कौशलेन्द्र कुमार, मुकेश राजपूत, रमेश चंद्र कौशिक, केसरी देवी पटेल, चंद्राणी मुर्मू, नरहरी अमीन, अजीत कुमार भूयन, खिरू महतो एवं डॉ. प्रशांत नंदा सम्मिलित हुए ।

इस कार्यक्रम के अगले चरण मे समिति के समस्त सदस्यों अयोध्या धाम स्टेशन पर पहुंचे एवं वहाँ पहुÑंच कर सदस्यों ने रेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्टेशन, परिसर सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं सदस्यों द्वारा स्टेशन भवन तथा इस पर उपलब्ध यात्री सुविधा तथा यात्री प्रबंधन की सराहना की गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button