देश के टॉप तीन थानों में शुमार गुडंबा थाना परिसर से लाखों की चोरी

लखनऊ। पुलिस थाना परिसर के अंदर से जब लाखों की चोरी हो तब आम लोगो की सुरक्षा कैसे होगी। ताजा मामला गुडम्बा थाना के परिसर का है। जबकि गुडंबा थाना देश के टॉप 3 थानों में से एक है। ऐसा आईबी के एक सर्वे में कहा गया है। जिसे सम्मानित भी किया गया है।

अभिषेक कुमार पांडेय (37) मूल रूप से ग्राम राजेपुर थाना-महराजगंज अयोध्या के रहने वाले है। जो वर्तमान में गुडम्बा थाना परिसर के आवास टाइप- II कमरा नं0 6 में  सपरिवार रहते है। जिनकी तैनाती पुलिस विभाग में मुख्यआरक्षी के पद पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में है।पीड़ित अभिषेक ने बताया की पत्नी व बच्चे 23 मई  को अपने ननिहाल जनपद अयोध्या गये थे। 25 मई को समय करीब 10 बजे सुबह अभिषेक अपनी डियूटी के लिए थाना सुशांत गोल्फ सिटी गए थे।जब शाम रात्रि अभिषेक सरकारी आवास पर 10.30 बजे अपनी डियूटी से वापस आये तो रुम का ताला टूटा था। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चोरो ने करीब दस लाख रूपए के जेवरात समेत नगदी चोरी कर लिए।

गुडम्बा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। आसपास के सीसी टीवी कैमरे में एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया  है। जो करीब 25 मिनट बाद वापस चला गया। उस युवक की तलाश की जा रही है।।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button