निःशुल्क एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ। युवाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग में 09 नवम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिसे में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट एवं आयु 18 से 35 वर्ष होने चाहिए।
मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपनी सी०वी० की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण एवं अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्गव्यय आदि देय नहीं होगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button