377.47 करोड़ की लागत से गोमती नगर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 को वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। गोमती नगर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य 377.47 करोड़रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस पुनर्विकसित स्टेशन भवन का लोकापूर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफग्रेंसिंग द्वारा किया जायेगा। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण कार्यक्रम के समय पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस पुनर्विकसित स्टेशन भवन में नॉर्थ टर्मिनल बिल्डिंग तीन मंजिला की बनाई गई है, यहाँ 2,380 वर्गमीटर में शानदार कॉनकोर्स बनाया जा रहा है तथा साउथ टर्मिनल बिल्डिंग दो मंजिला बनाई जा रही है। स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान टर्मिनल अलग-अलग हैं। स्टेशन पर 09 एस्केलेटर एवं 09 लिफ्ट लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त रिटायरिंग रूम, वेटिंग लाउन्ज, फूड कोर्ट की व्यवस्था है। यहाँ दो पांच मंजिला कामर्शियल कॉम्प्लेक्स टावर का भी निर्माण किया गया है, जिसके अपर एवं लोअर बेसमेंट में पार्किंग जैसी सुविधाये हैं। यात्रियों का आगमन एवं प्रस्थान अलग-अलग करने के लिये यहाँ 460 मीटर लम्बी एलिवेटेड सड़क बनाई गई है।

यह स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट का अनुभव करायेगा। स्टेशन का पुनर्विकास हो जाने से यहाँ से जन आकांक्षाओं के अनुरूप लम्बी दूरियों की ट्रेनों का संचलन सम्भव हुआ है। इससे राज्य की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार मिलेगा। वर्तमान समय इस स्टेशन से गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोमतीनगर गोड्डा एक्सप्रेस, गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button