बालेश्वर धाम में मची चीख-पुकार, गोमती नदी में डूबा लखनऊ का मोहित

थाना अटरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध बालेश्वर धाम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा

रामनाथ रावत

सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध बालेश्वर धाम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भंडारे में शामिल होने आए लखनऊ का युवक की गोमती नदी में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद से मौके पर कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बक्शी का तालाब अंतर्गत ग्राम लोहंगपुर का निवासी मोहित यादव (32 वर्ष) पुत्र कल्लू यादव अपने दोस्तों भूपेंद्र कुमार और चंद्रकुमार यादव के साथ बालेश्वर धाम आया था। सभी लोग यहां आयोजित एक भंडारे में शामिल होने पहुंचे थे। भंडारे के बाद शाम करीब 6 बजे मोहित अपने दोस्तों के साथ बालेश्वर धाम तट पर स्थित गोमती नदी में नहाने लगा।

नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण मोहित नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अटरिया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की लगातार तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

Back to top button