माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 13 कार्य दिवसों में होंगी सम्पन्न

छात्र व छात्राओं की सुगमता हेतु 230 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2024 की पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षाएं 15 फरवरी से 29 फरवरी तक 13 कार्य दिवसों में सम्पन्न करायी जाएगी।

यह भी पड़े-राजकीय आईटीआई लखनऊ में महिलाओं के लिये कैम्पस ड्राइव का आयोजन 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिव लाल ने बताया कि इस बार वर्ष 2024 की परीक्षा में कुल 49,736 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा प्रथम पॉली प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर की परीक्षा द्वितीय पॉली अपराह्न 02ः00 बजे से सायं 05ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पड़े-माघ मेला के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम 

प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं छात्र/छात्राओं की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए 230 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गये हैं, जिनमें प्रसंगागत परीक्षाएं सम्पन्न करायी जायेंगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button