इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने जनपद प्रतापगढ से पकड़ा

लखनऊ। एसटीएफ ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित इनामी अन्तर्राज्यीय लुटेरे को जनपद प्रतापगढ से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया की फील्ड इकाई कानपुर के निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिहं के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद यादव व आरक्षी सत्यम यादव को अभिसूचना संकलन के क्रम में जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि वर्ष 2024 में जनपद प्रतापगढ के थाना कोहडौर में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अन्तर्राज्यीय लुटेरा व 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी मुकेश सरोज रात्रि को मकून नहर पुलिया से दिल्ली भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त मुकेश बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा इसी वर्ष कोहडौर, जनपद प्रतापगढ पंजीकृत हुआ था। जिसमें उस पर इनाम भी था। जिसकी गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप-छिपाकर रह रहा था। वह पुलिस से बचने के लिये दिल्ली जाने की फिराक में था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button