uttar pradesh Archives - Morningpoint

ज्ञान का दीपक है सरस्वती महाअर्चना-उपाध्याय श्री 108 विहेसंत सागर जी महाराज
लखनऊ। भगवान की पूजा-अर्चना तो सभी करते हैं, लेकिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना करने वाले अपेक्षाकृत कम हैं। माँ सरस्वती ज्ञान का वह दीपक हैं, जो जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर विवेक, बुद्धि और संस्कारों के प्रकाश की ओर ले जाता है।

इसी उद्देश्य के साथ उपाध्याय श्री 108 विहेसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में सरस्वती महाअर्चना का भव्य आयोजन किया गया। यह सरस्वती आराधना का 26वाँ वर्ष है। पूज्य उपाध्याय श्री पिछले 25 वर्षों से निरंतर माँ सरस्वती की आराधना करते आ रहे हैं।

पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज माँ सरस्वती के अनन्य उपासक हैं। उनके जीवन में माँ सरस्वती की आराधना का विशेष महत्व रहा है। उनकी दीक्षा के समय भी माँ सरस्वती से जुड़ा विशेष संयोग रहा था, जो उनकी आध्यात्मिक साधना में इस आराधना की महत्ता को दर्शाता है।

बताया जाता है कि लगभग 1200 वर्ष प्राचीन माँ सरस्वती की प्रतिमा उत्तर प्रदेश के इटावा के पास स्थित हँसेही गाँव में भूगर्भ से प्राप्त हुई थी। वहाँ खुदाई के दौरान लगभग साढ़े तीन हजार प्रतिमाएँ खंडित अवस्था में मिली थीं, जिनमें से केवल पाँच प्रतिमाएँ साबुत प्राप्त हुईं। इन्हीं में माँ सरस्वती की एक प्रतिमा पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज को प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने सरस्वती आराधना को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाया। आज यह आराधना अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य अतिथि श्री अमनीश अवस्थी ने सहभागिता कर माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, इंदौर से पधारे श्रीमती सपना एवं श्री मनीष जैन ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में बाबू कैलाश चंद्र जैन ने मंच का उद्घाटन किया, जबकि श्रीमती कुशम एवं अभिषा ने दीप प्रज्वलन किया।

धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पात्रों ने अपनी भूमिका निभाई। सौधर्म इंद्र के रूप में संजय जैन एवं श्रीमती मीना जैन ने सहभागिता की। कुबेर के रूप में अमृत जैन एवं शिखा जैन का नाम रहा। चक्रवर्ती के रूप में विकास जैन परिवार ने सहभागिता की, जबकि महायज्ञनायक के रूप में निर्मल जैन एवं श्रीमती छाया जैन ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती आशु जैन, नीरज जैन तथा डॉ. वैभव जैन एवं डॉ. गुंजन जैन सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि सरस्वती महाअर्चना में महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज कराई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माँ सरस्वती की आराधना की।

आयोजकों के अनुसार, माँ सरस्वती की आराधना से व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत करने, एकाग्रता बढ़ाने और बुद्धि के विकास के लिए प्रेरणा मिलती है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग में ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। रविवार सुबह 11 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरस्वती महाअर्चना ने ज्ञान, विवेक और संस्कारों की ज्योति जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

The post ज्ञान का दीपक है सरस्वती महाअर्चना-उपाध्याय श्री 108 विहेसंत सागर जी महाराज appeared first on Morningpoint.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिर में हुई पूजन अर्चना
रामनाथ रावत

सीतापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जहां एक ओर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं, वहीं सीतापुर की तहसील सिधौली में भी इसे बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिधौली नगर स्थित ऐतिहासिक व प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर में एकत्र होकर विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन और दीर्घायु की कामना की। विधायक मनीष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

सिधौली में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने देश के प्रधान सेवक के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिर में हुई पूजन अर्चना appeared first on Morningpoint.

बिहार राज्य की यात्रा होगी किफायती और आरामदायक, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य की जनता को दोनों प्रदेशों के मध्य आवागमन की सुविधा को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के मध्य महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में चर्चा के प्रमुख बिन्दु

1. उत्तर प्रदेश एवं बिहार के मध्य वर्ष 2016 से प्रभावी अन्तर्राज्यीय परिवहन करार, जिसे माह मई, 2026 में विस्तारित किया गया है, में उल्लिखित 25 मार्गों पर संचालन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

2. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बिहार राज्य के अन्य जनपदों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों हेतु बस सेवा प्रदान किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

3. मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 88 के अन्तर्गत अन्तर्राज्यीय मार्गों पर स्टेज कैरिज बसों के संचालन के सम्बन्ध में निर्धारित व्यवस्था के आलोक में प्रस्तावित मार्गों पर संचालन के सम्बन्ध में दोनों राज्यों के परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

सहमति एवं निर्णय

1. प्रस्तावित मार्गों पर संचालन के सम्बन्ध में दोनों राज्यों के परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा परस्पर विचार-विमर्श कर अग्रेतर कार्यवाही किए जाने पर सहमति बनी।

2. बिहार राज्य द्वारा अवगत कराया गया कि अनुरोध किए गए समस्त मार्गों का मानचित्र सहित विवरण शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

3. इस अवधि में दोनों प्रदेशों में नवीन हाईवेज का निर्माण हुआ है, जिन्हें बस सेवा से आच्छादित किए जाने के दृष्टिगत नवीन मार्गों का निर्धारण किए जाने हेतु आधिकारिक रूप से शीघ्र ही द्वितीय चरण की बैठक आहूत की जाएगी।

4. बिहार राज्य की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि बिहार राज्य में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा अथवा असुविधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

5. दोनों राज्यों की जनता को, विशेष रूप से दोनों राज्यों के सीमावर्ती जनपदों में, बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु आपसी सहयोग पर बल दिया गया।

6. दोनों राज्यों की बसों में किराये के निर्धारण में एकरूपता लाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

7. नवीन मार्गों का पुनः परीक्षण कर समतुल्य किलोमीटर के आधार पर समझौता किए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

अग्रेतर कार्यवाही

1. बिहार राज्य से अनुरोधित मार्गों का मानचित्र सहित विवरण प्राप्त किया जाना।

2. प्राप्त विवरण का परीक्षण कर मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 88 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना।

3. नवनिर्मित हाईवेज पर आधारित नवीन मार्गों के निर्धारण हेतु द्वितीय चरण की बैठक की तिथि नियत किया जाना।

4. किराया निर्धारण में एकरूपता तथा समतुल्य किलोमीटर आधारित करार के प्रारूप पर दोनों राज्यों के स्तर से कार्यवाही किया जाना।

The post बिहार राज्य की यात्रा होगी किफायती और आरामदायक, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on Morningpoint.

सिधौली एसडीएम पर विधायक के दबाव में काम करने का संगीन आरोप
रामनाथ रावत

सीतापुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सिधौली तहसील से सत्ता के रसूख और प्रशासनिक दबाव का एक कथित मामला सामने आया है।

अटरिया ग्राम सभा के आधा दर्जन स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सीतापुर को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में उनकी दुकानें और भूखंड छीनने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ितों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो उनके सामने रोज़ी-रोटी और जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम अटरिया (परगना मनवा, तहसील सिधौली) के अशोक कुमार मिश्रा, महादेव प्रसाद विश्वकर्मा, सतीश कुमार, बिंद्रा प्रसाद, रामनरेश, सुंदर और दयाराम रावत ने करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे-24 पर स्थित गाटा संख्या 945 से जमीन खरीदी थी।

इस जमीन पर पीड़ित पिछले 10 वर्षों से अपनी दुकानें और बाउंड्रीवाल बनाकर व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गाटा संख्या 945 का जो हिस्सा पीछे खाली बचा हुआ था, उसे सिधौली के वर्तमान विधायक मनीष रावत के सगे बड़े भाई आदित्य प्रकाश ने बीते 10 सितंबर 2025 को बैनामा कराया है।

पीड़ितों के मुताबिक, विधायक के भाई की जमीन तक आने-जाने के लिए मौके पर पहले से ही दो रास्ते उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, कथित तौर पर मुख्य जी.टी. रोड पर स्थित गरीबों की दुकानों और बाउंड्री को हटवाकर वहां विधायक के भाई का हिस्सा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत पत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उपजिलाधिकारी सिधौली, विधायक के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं।

आरोप है कि एसडीएम महोदय विधायक की मर्जी के मुताबिक ही उक्त गाटा संख्या का ‘कुर्रा बंटवारा’ कराना चाहते हैं। इसके लिए कथित रूप से हलका लेखपाल पर भी प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से नाजायज दबाव बनाया जा रहा है।

दुकानदारों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि वे बेहद गरीब हैं। अगर सत्ता के रसूख के बल पर उनकी दुकानें तोड़ी या हटाई गईं, तो उनका धंधा पूरी तरह बंद हो जाएगा।

पीड़ितों ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने और विधायक व उनके करीबियों द्वारा जमीन को कथित रूप से हड़पने के प्रयास से बचाने की मांग की है। इस मामले में अभी तक स्थानीय प्रशासन या विधायक पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

The post सिधौली एसडीएम पर विधायक के दबाव में काम करने का संगीन आरोप appeared first on Morningpoint.

स्वर्गीय कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

मंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से वर्ष 1992 में मऊ जनपद के सरायसादी, घोसी में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर प्लांट को नई पहचान देने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट का नामकरण स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने तथा परिसर में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की जा रही है, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण कर सकें।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण की भी शुरुआत की जा रही है। प्रस्ताव है कि जर्जर हो चुके इस संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विकसित कर इसकी क्षमता को लगभग 50 गुना बढ़ाते हुए 5 मेगावाट किया जाएगा और इसे एक अत्याधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन तथा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और क्रांतिकारी उपलब्धियां हासिल की है। इस कड़ी में ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री कल्पनाथ राय की स्मृति में एवं उनके नाम पर विकसित किए जाने की पहल ऊर्जा विरासत के संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक दूरदर्शी और अत्यंत सराहनीय कदम है।

The post स्वर्गीय कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क appeared first on Morningpoint.

भयंकर जलभराव से परेशान लोगो ने सड़क पर की धान की रोपाई
रामनाथ रावत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और उदासीनता को उजागर करने वाली एक बेहद अनोखी तस्वीर सामने आई है।

तंबौर नगर क्षेत्र के अहमदाबाद पूर्वी वार्ड में लंबे समय से जर्जर सड़क और भयंकर जलभराव की मार झेल रहे स्थानीय नागरिकों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब नगर पंचायत प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, तो वार्ड वासियों ने विरोध का एक ऐसा प्रतीकात्मक तरीका अपनाया जिसने पूरे सिस्टम को आईना दिखा दिया है।

ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच जमा घुटने भर पानी और कीचड़ के बीच धान की रोपाई कर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आदर्श नगर पंचायत तंबौर के अहमदाबाद पूर्वी वार्ड की मुख्य सड़क पिछले काफी समय से पूरी तरह बदहाल और जर्जर हो चुकी थी।

मानसून की बारिश ने स्थिति को और अधिक नारकीय बना दिया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरी सड़क ने अब एक गहरे तालाब का रूप ले लिया है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर, राह चलते राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन कीचड़ और गहरे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोगों का अपने घरों से पैदल बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। प्रदर्शन में शामिल आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि वे इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन को लिखित शिकायत दे चुके हैं। सड़क निर्माण और जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के दफ्तरों के दर्जनों चक्कर काटे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

प्रशासन के इसी अड़ियल और उदासीन रवैये से तंग आकर आखिरकार वार्ड वासियों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए शनिवार को भारी संख्या में वार्ड वासी जलभराव वाली सड़क पर जमा हुए और पानी के बीच जाकर धान के पौधों की रोपाई शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “जब नगर पंचायत प्रशासन इस सड़क को इंसानों के चलने लायक नहीं बना सकता, तो कम से कम यह जगह धान की खेती करने के काम ही आ जाए।” बीच सड़क पर धान लगाने के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते यह वीडियो और तस्वीरें पूरे क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बन गईं।

जनता के इस बेहद तीखे, अनोखे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत तंबौर प्रशासन या किसी भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से इस समस्या के समाधान या राहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान या आश्वासन सामने नहीं आया है। स्थानीय जनता अब भी जलभराव के बीच रहने को मजबूर है और जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।

The post भयंकर जलभराव से परेशान लोगो ने सड़क पर की धान की रोपाई  appeared first on Morningpoint.

विवादित होर्डिंग पर भड़के सपा सांसद आनंद भदौरिया
रामनाथ रावत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को उस समय सियासी पारा चढ़ गया, जब लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ लगाई गई एक बेहद विवादित होर्डिंग को लेकर भारी हंगामा हुआ।

आग लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया

मामले की जानकारी मिलते ही धौरहरा से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ होर्डिंग को पोल से नीचे उतरवाया, बल्कि बीच सड़क पर ही उसमें आग लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तस्वीरें छपी थीं।

होर्डिंग पर बड़े-बड़े अक्षरों में “बगल में बाबर, मुंह में राम” जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। इस होर्डिंग की सबसे खास और संदिग्ध बात यह थी कि इस पर किसी भी प्रकाशक, प्रिंटिंग प्रेस, व्यक्ति, संस्था या किसी राजनीतिक संगठन का नाम दर्ज नहीं था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक लगी इस विवादित होर्डिंग को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सरकारी तंत्र और सूचना विभाग की बड़ी भूमिका

घटना की सूचना मिलते ही सपा सांसद आनंद भदौरिया तुरंत मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बीच सांसद ने होर्डिंग को हटवाया और उसे आग के हवाले कर दिया। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी सीतापुर में सपा विरोधी एक विवादित होर्डिंग लगाई गई थी, जिसे सांसद आनंद भदौरिया ने खुद खंभे पर चढ़कर उतारा था।मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद आनंद भदौरिया ने सीधे तौर प्रशासन को घेरा।

उन्होंने आरोप लगाया, “यह किसी स्थानीय आम नागरिक या आम व्यक्ति का काम नहीं है। इसके पीछे सीधे तौर पर सरकारी तंत्र और सूचना विभाग की बड़ी भूमिका नजर आ रही है।

जानबूझकर इस तरह की घटिया होर्डिंग लगाकर उत्तर प्रदेश के शांत माहौल को खराब करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। सांसद भदौरिया ने आगे कहा कि इस गंभीर मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा। इसके पीछे जो भी ताकतें काम कर रही हैं, उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर एक मजबूत कानूनी और राजनीतिक रणनीति तैयार की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना के बाद से जिले में राजनीतिक बयानबाजी और तल्खी बेहद तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे संवेदनशील मामले और सुरक्षा चूक को लेकर स्थानीय प्रशासन या पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है।

The post विवादित होर्डिंग पर भड़के सपा सांसद आनंद भदौरिया appeared first on Morningpoint.

सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता समेत दो दर्जन मकानों पर प्रशासन का नोटिस चस्पा
रामनाथ रावत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के मकान सहित प्लाईवुड की करीब 25 बीघा भूमि पर बने दो दर्जन से अधिक मकानों पर प्रशासन का डंडा चला है।

न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने संबंधित सभी भवनों पर नोटिस चस्पा कर दी है। इस औचक कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी न्यायालय में लंबित एक मामले की विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। राजस्व विभाग के नियमों का पालन करते हुए अवैध निर्माण और विवादित भूमि को लेकर यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने इस मामले में मानवीय और कानूनी पक्षों का ध्यान रखते हुए संबंधित भू-स्वामियों और मकान मालिकों को राहत दी है। सभी प्रभावित पक्षों को एक निश्चित समयावधि के भीतर अपना पक्ष रखने और जमीन से जुड़े आवश्यक वैध अभिलेख (दस्तावेज) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आगामी कदम राजस्व अभिलेखों की जांच, उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की सत्यता और न्यायालय द्वारा जारी अंतिम आदेशों के आधार पर ही उठाया जाएगा।

The post सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता समेत दो दर्जन मकानों पर प्रशासन का नोटिस चस्पा appeared first on Morningpoint.

तानाशाही पर हरगांव थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही लाइन हाजिर
रामनाथ रावत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना प्रभारी (SHO) बलवंत सिंह शाही को कार्यशैली में लापरवाही और मारपीट के मामले में सही कार्रवाई न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जून 2026 में हुए एक विवाद के बाद यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राही ने खुद एसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले पर गहरी नाराजगी जताई थी। मंत्री के कड़े रुख और जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।जून माह में हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही ने इस संवेदनशील मामले में घोर लापरवाही बरती और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम नहीं उठाए।

पीड़ित पक्ष की सुनवाई न होने पर मामला गरमा गया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राही ने मामले में हस्तक्षेप किया। मंत्री खुद एसपी दफ्तर पहुंचे और थाना प्रभारी की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया, जिसके तुरंत बाद महकमे ने शाही को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब बलवंत सिंह शाही अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में आए हैं।

शाही पर रिश्वत मांगने और ड्यूटी के नाम पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित

इससे पहले भी वह लगातार गंभीर विवादों और आरोपों से घिरे रहे हैं। मार्च 2024 (रामकोट थाना) में तैनाती के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने शाही पर रिश्वत मांगने और ड्यूटी के नाम पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया था। इस संबंध में पीड़ित महिला सिपाही ने सीधे पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजा था। सितंबर 2025 (सिधौली कोतवाली) तैनात रहते हुए एक राजनीतिक कार्यकर्ता को थाने बुलाने के मुद्दे पर शाही का भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ विवाद हो गया था।

इस दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर काफी उंगलियां उठी थीं। लगातार मिल रही शिकायतों, वायरल वीडियो और अब सीधे कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन ने बलवंत सिंह शाही पर यह सख्त कार्रवाई की है

The post तानाशाही पर हरगांव थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही लाइन हाजिर appeared first on Morningpoint.

सपा जिला कार्यालय पर चला बुलडोजर
रामनाथ रावत

सीतापुर। जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन हॉल परिसर स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में पांच बुलडोजरों की मदद से की गई।

जानकारी के अनुसार, टाउन हॉल परिसर की नजूल भूमि को 15 जनवरी 2005 को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल द्वारा सपा कार्यालय के लिए मात्र 100 रुपये वार्षिक किराये पर आवंटित किया गया था। हालांकि, आवंटन के बाद ही इसके निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया में खामियों के आरोपों के चलते नगर पालिका परिषद ने महज तीन महीने बाद, यानी 14 अप्रैल 2005 को ही उक्त आवंटन को निरस्त कर दिया था।

निरस्तीकरण के बावजूद इस भवन का उपयोग लगातार जारी रहा। यह मामला बाद में प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रिया में पहुंचा। डीएम कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार परिसर को खाली कराने का अंतिम आदेश जारी किया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह जिला कार्यालय काफी लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था, जिसे लेकर प्रशासन द्वारा सपा पदाधिकारियों को लगातार कानूनी नोटिस जारी किए जा रहे थे।

लगातार मिल रहे नोटिस और न्यायिक दबाव के बाद, सपा पदाधिकारियों ने दो दिन पहले ही कार्यालय से अपना सारा सामान समेटकर उसे पूरी तरह खाली कर दिया था। इमारत के खाली होते ही सोमवार सुबह प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।

ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए टाउन हॉल परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पांच बुलडोजरों को एक साथ लगाकर पूरी इमारत को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया।

The post सपा जिला कार्यालय पर चला बुलडोजर appeared first on Morningpoint.