डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए सख्त, ब्लड बैंक में दलाली’ प्रकरण की होगी जांच’

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ललितपुर मेडिकल कॉलेज की घटना का लिया संज्ञान
  • चार सदस्यीय कमेटी गठित, एक सप्ताह में पूरी करनी होगी जांच

लखनऊ। ललितपुर स्थित स्टेट मेडिकल कॉलेज के ‘ब्लड बैंक में दलाली’ प्रकरण की जांच होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कॉलेज के प्रधानाचार्य को कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। डिप्टी सीएम ने एक सप्ताह जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब की है। जांचोपरान्त यदि किसी भी चिकित्सक या कर्मचारी की संलिप्तता पाई गयी तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

गैरहाजिर डॉक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश
डिप्टी सीएम ने लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश दिये हैं। पैथोलॉजी विभाग की प्रवक्ता डॉ. शिवानी शर्मा लंबे समय से बिना बताए गैरहाजिर हैं। जिसका संज्ञान डिप्टी सीएम ने लिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को डॉक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश दिये हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button