यात्रियों का सामान चुराने वाला धरा गया

लखनऊ। जीआरपी पुलिस ने चारबाग स्टेशन से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े–राइफल की 750 गोलियों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी युवती को जीआरपी ने पकड़ा

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम विकास पाण्डेय ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक चारबाग धर्मवीर सिंह ने पार्किंग के पश्चिम मे बने शौचालय के पास से राजेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम शहरी थाना शुबेहा जिला बाराबंकी को गिरफ्तारी कर लिया।

यह भी पड़े-तीन लाख कीमत के 22 मोबाइल जीआरपी ने किए बरामद  

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मै ट्रेनों मे सो रहे यात्रियों एवं ट्रेन मे चढ़ते समय यात्रियो के बैग, मोबाइल, ज्वैलरी आदि सामान की चोरी करता हूँ । चोरी किये सामान को चलते फिरते बेच देता हूँ । करीब 7 माह पहले ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री से मोबाइल चोरी किया था व करीब 2 महीने पहले ट्रेन मे एक महिला का बैग चोरी किया था। जिसमे मोबाइल,चांदी की पायल,सोने की बाली थी उपरोक्त सामान को चलते फिरते राहगीरो को बेच दिया, जो पैसे मिले वह नगद पैसे खाने पीने मे खर्च हो गये उपरोक्त मोबाइलो छुपाकर रखा था। जिसे आज बेचने के फिराक मे था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम

उ0नि0 राजेश कुमार मौर्या, ज्ञानेश बाजपेई,दिलीप कुमार मिश्र,हे0का0 अलाउद्दीन,का0 राहुल यादव

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button