सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

,विधायक मनीष रावत ने की पूजा

रामनाथ रावत

सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर सिधौली के विधायक मनीष रावत ने बुधवार को प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव धाम में विशेष पूजा-अर्चना की।

विधायक ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।अनुष्ठान के दौरान देश की उन्नति, जनकल्याण और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए भी प्रार्थना की गई। विधायक मनीष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत आज विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर सम्मान के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, सभासद दिग्विजय शुक्ला ‘मुन्नन’ राकेश पांडेय, देवी दयाल राठौर, योगेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Back to top button