ग्रामीण की मौत पर टाइगर स्पेशलिस्ट ने लगाए दो बड़े पिंजड़े

संदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मधवापुर के रसूलवा गांव में

रामनाथ रावत

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मधवापुर के रसूलवा गांव में बीती बुधवार को हिंसक जानवर हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

जिसको लेकर  वन विभाग की उच्चस्तरीय टीम को तैनात किया गया है। मौके पर टाइगर स्पेशलिस्ट डॉ. दीपक कुमार, चेतन, उपवनप्रभागीय अधिकारी ब्रजेश पांडे, वन दरोगा अक्षय पांडे, अनिल यादव, ऋषभ तोमर और मतीम अहमद समेत पूरी टीम मुस्तैद है। ग्रामीणों की सुरक्षा और हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। क्षेत्र में दो बड़े पिंजड़े लगाए गए हैं।

इनमें से एक पिंजड़ा घटनास्थल के पास और दूसरा रसूलवा गांव के नजदीक लगाया गया है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है।

बताते चले की रसूलवा गांव निवासी कमल किशोर (50 वर्ष) बुधवार को अपने खेत पर गए थे। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर कमल किशोर का शव बरामद हुआ था।

Back to top button