राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन किया जाएगा स्थानांतरण

लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब स्थानान्तरण अबऑनलाइन किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया है कि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप  प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (पुरुष/महिला) केसत्र 2023-24 में एनआईसी द्वारा विकसित वेबसाइट  upsecgtt.upsdc.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थानान्तरण का निर्णय लिया गया है।

यह भी पड़े-दिव्यांगजन के विवाह हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार योजना लागू

स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 23 जून से प्रारम्भ होकर 25 जून की सायं 04.00  बजे तक किया जायेगा।उन्होंने बताया कि आवेदकों को आवेदन करते समय स्वयं के मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा।

यह भी पड़े-कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न पर पचास हजार का जुर्माना

उक्त आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सबमिट होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का भी ध्यान पूर्वक अध्ययन अवश्य कर लें। शिक्षकों की पृच्छाओं के समाधान हेतु हेल्पलाइन मो.नं. 8317054632 पर कॉल या वाट्सएप्प तथा ई-मेल onlineteachertransfer2023@gmail.com  के माध्यम से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button