ट्रिपल सेवन क्लब ने क्रिकेट बड्डीज को सात विकेट से रौंदा

लखनऊ। ट्रिपल सेवन क्लब ने द्वितीय श्री राजेश सिंह मेमोरियल नाइट कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात को खेले गए मैच में क्रिकेट बड्डीज को 7 विकेट से पराजित किया।

पार्थ क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट बड्डीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए। टीम से तीसरे नंबर पर उतरे अजय कुमार ने 51 गेंदों पर 5 चौके से सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उनके अलावा सुमित गुप्ता ने 35, आईसी अग्रवाल ने 24 व संदीप मेहरोत्रा ने 14 रन का योगदान किया। ट्रिपल सेवन क्लब से शिवेंद्र सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

ये भी पढें: अमन के आलराउंड प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचा पार्थ अकादमी

जवाब में ट्रिपल सेवन क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच गुरबिंदर सिंह ढिल्लो ने 45 गेंदों पर 9 चौके व दो छक्के की सहायता से नाबाद 80 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए सौरभ भल्ला ने 30 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से नाबाद 46 रन का योगदान किया। अजय कलाल ने 14 रन बनाए।

Back to top button