एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने मंगलवार को 36वीं एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में सम्मानित किया।

अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित 36वीं एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में – अमन सेहरावत (57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता), विकास (72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता) और कोच परवेश मान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीसीई, एस के पांडे, सचिव एनआरएसए, कौस्तुम्भ  मणि, ओएसडी स्पोर्ट्स साक्षी मलिक भी उपस्थित थी।

महाप्रबंधक श्री चौधुरी ने पदक पहलवानों तथा कोच को बधाई देते हुए कहा की उन्हें विश्वास है की आगे आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोतियों में और बेतार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाए तथा उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं भीं ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button