स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर किया गया योग शिविर का आयोजन

लखनऊ। योग शिविर पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये जीआरपी पुलिस लाइन ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पड़े

चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगी सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन

 

पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय हृषिकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये योग शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे अनुभाग लखनऊ कार्यालय, पुलिस लाइन व चारबाग़ थाने के कर्मचारी व अधिकारीगणों द्वारा योगाभ्यास किया।
योगा विशेषज्ञ डॉ अवधेश कुमार शर्मा, समग्रा योग साधना एवं अनुसंधान संस्थान गोमतीनगर लखनऊ द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।

यह भी पड़े

फरिश्ते एवं अमानत ऑपरेशन को सफल बना रहा रेलवे सुरक्षा बल

 

जिसमें पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों द्वारा योग का भरपूर लाभ उठाये तथा पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, शीर्ष आसन, ताड़ आसन इत्यादि का अभ्यास कराया गया।
बताया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।
योगाभ्यास के महत्व को बताते हुए पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा कहा कि योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। योगासन शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है, साथ ही तनाव से भी मुक्ति दिलाता है जो हमारी दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। जवानों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने एवं विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button