चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगी सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन

महिला रेल यात्रियों के हितार्थ एक नई सुविधा की पहल

लखनऊ। रेलवे वूमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन (रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन) रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली द्वारा अपनी महिला यात्रियों के हितार्थ तथा उनको सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल स्तर पर प्रोजेक्ट को संचालित किया जा रहा है।जिसके तहत विभिन्न गाड़ियों से यात्रा करने वाली महिला रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीनो को लगाए जाने का प्रावधान किया गया है ,ताकि महिला यात्रियों को इस विषय में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उनको उनकी आवश्यकतानुसार सैनेट्री नैपकिन पैड, जीरो प्रॉफिट के अंतर्गत न्यूनतम मूल्यों पर स्टेशनों पर ही उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पड़े

फरिश्ते एवं अमानत ऑपरेशन को सफल बना रहा रेलवे सुरक्षा बल

 

इसी प्रोजेक्ट के अनुपालन में अपनी सक्रिय भूमिका का संवहन करते हुए उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन को लगाया गया।

जिसका शुभारंभ अध्यक्षा,उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन नीतू सपरा ने किया।
इस नई पहल के विषय में अध्यक्षा ने बताया कि हमारी सम्मानित महिला रेल यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को प्रारंभ किया गया है तथा आगामी समय में मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा को अमल में लाया जाएगा।

यह भी पड़े

उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने वाले 11 कर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत

 

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, महिला कल्याण संगठन की अनेक पदाधिकारीगण, स्टेशन निदेशक आशीष सिंह सहित रेलवे के अधिकारीगण तथा महिला
रेलकर्मी एवं यात्रीगण उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button