फरिश्ते एवं अमानत ऑपरेशन को सफल बना रहा रेलवे सुरक्षा बल

लखनऊ। रेलवे सुरक्षा बल यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ लगातार तत्पर के साथ लगा हुआ है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के विभिन्न स्टेशनो पर ऑपरेशन नन्हें  फरिश्ते व अमानत का संचालन कर यात्रिओं को काफी सहूलियत उपलबध कराई है।

ऑपरेशन अमानत

सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष, उत्तर रेलवे से बीती 23.04.23 को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 17323 बनारस विक्ली एक्स0 के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान छूट गया है | जिस पर गाड़ी के वाराणसी स्टेशन पहुँचने पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सामान को उतार कर सुरक्षित पोस्ट पर लाकर रखवाया गया कुछ समय पश्चात यात्री उपस्थित होने पर पूछताछ कर पूर्ण संतुष्ट होने पर सामान को सही सलामत यात्री के सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा  भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

ऑपरेशन नन्हें  फरिश्ते

रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी को वाराणसी स्टेशन पर गश्त के दौरान बीती 23.04.23 को प्लेटफार्म संख्या एक पर पुराने ओवर ब्रिज के नीचे एक लड़का घूमते मिला जिससे पूछतांछ करने पर अपना नाम अली पुत्र पिन्टू उम्र 11 वर्ष निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल) बताया। जो घर से बिना बताये आया है| जिस पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक  कार्यवाही करने के पश्चात गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन ,वाराणसी को नियमानुसार सही सलामत सुपुर्द किया
गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button