पराग बूथ का औचक निरीक्षण कर मंत्री ने जानी गुणवत्ता

लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्क रोड स्थित पराग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण किया। और डेयरी उत्पादों की उपलब्धता देखी।
श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि बूथ पर भुगतान की सभी प्रक्रियाओं एवं साफ.सफाई का भी उचित प्रबन्ध किया जाये, ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने पराग बूथ पर फ्रीजर के खराब होने और रजिस्टर पर उचित अंकन न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये सख्त निर्देश दिये कि व्यवस्थागत कमियों को शीघ्र निस्तारित किया जाये।
श्री सिंह ने कहा कि आम जनता को पराग ब्राण्ड द्वारा गुणवत्ता पूर्ण डेयरी उत्पादों को पहुंचाया जाना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं कि जानी चाहिए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button