भावुक मन से दी डीसीपी दक्षिणी को विदाई

लखनऊ । लखनऊ कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन के  डीसीपी राहुल राज का डीसीपी पश्चिमी जोन के पद पर स्थानांतरित होने पर सोमवार को उनके कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें एडीसीपी शंशांक सिंह,गोसाईगंज एसीपी स्वाति चौधरी, कृष्णानगर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी सहित सभी थानेदारो व कर्मचारियों ने डीसीपी राहुल राज को माला पहनाकर एवं स्मृति चिंह देकर भावभीनी विदाई दी।
एडीसीपी शशांक सिंह ने कहा कि डीसीपी के पद पर रहते हुये  सर ने कभी भी किसी के साथ मतभेद नही रखा।उन्होने उनके साथ काम के दौरान के अनुभवों को साझा किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान डीसीपी राहुल राज  ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की भलाई के लिए बनी है, इसलिए जनता के प्रति संवेदनशील होना बहुत जरूरी है।
उन्होने एसीपी व थानेदारो से कहा कि आप जितना लोगो से वार्ता ओर प्यार करेगे वह आपके लिये फायदेमंद होगा।इस दौरान एसीपी व थानेदारो ने  अपने-अपने अनुभव साझा किये। दक्षिणी जोन में तैनाती के दौरान डीसीपी के कार्यकाल की सराहना करते हुये समाजसेवी एडवोकेट अमन प्रधान,मो नईम, ने स्मृति चिन्ह व कलम भेट कर विदाई दी। इस अवसर पर जोन के  इंस्पेक्टर, एसआई गणेश यादव,सुबोध सिंह ,कांस्टेबल अभिषेक सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button