संजय दत्त ने रेफ्यूजी कैम्प के बच्चों को आतंकवाद से बचाने के लिए उठाया कदम

इस फिल्म में संजय क्रिकेट कोच की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि संजय दत्त का किरदार अफगानिस्तान में शरणार्थी कैंप के बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाना चाहता है लेकिन इस बीच वह आतंकी संगठन का सरगना (राहुल देव) की नजरों में खटकने लगता है। वह चाहता है कि बच्चों के हाथ में बैट और बॉल नहीं बल्कि हथियार हो, जिनका इस्तेमाल वह अपने मकसद के लिए करना चाहता है।

 

 

एक सीन में संजय दत्त कहते हैं, ‘रेफ्यूजी कैंप में रहने वाले बच्चे टेररिस्ट नहीं होते बल्कि वे टेररिज्म का पहला शिकार होते हैं। राहुल देव और संजय दत्त के अलावा नरगिस फाखरी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे पहले संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button