सिधौली के रामपुर कला में सपा की ‘PDA जन पंचायत’, उमड़ा जनसैलाब

सिधौली विधानसभा क्षेत्र के रामपुर कला गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा एक विशाल 'PDA जन पंचायत' का

रामनाथ रावत

 सीतापुर। सिधौली विधानसभा क्षेत्र के रामपुर कला गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा एक विशाल ‘PDA जन पंचायत’ का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट रामपाल भार्गव ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भरा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एडवोकेट रामपाल भार्गव ने कहा कि आज पूरा देश और उत्तर प्रदेश बड़े बदलाव की ओर देख रहा है। जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “जब PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग एक साथ मजबूती से खड़ा होगा, तभी दमनकारी शक्तियों का अंत होगा और समाज में वास्तविक सामाजिक न्याय की नींव मजबूत होगी।

इस महत्वपूर्ण राजनैतिक पड़ाव पर क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकटा प्रसाद, अनिल यादव, रमेश यादव, अंकित यादव ‘बादल’, विनय शुक्ला, सुधीर यादव और शत्रोहन यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जन पंचायत के अंत में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सपा का परचम लहराने का सामूहिक संकल्प लिया।

Back to top button