मैंगों हाउस रहमान खेड़ा में किसानों के साथ बैठक संपन्न, उत्पाद व निर्यात के बताए तरीके

 काकोरी। रिश्ता प्रोडक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड एवं कृषि पीए के सहयोग से मैंगो पैक हाउस रेहमान खेड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माल मलिहाबाद काकोरी एवं बक्शी का तालाब के आम एवं सब्जी उत्पादकों की ने हिस्सा लिया। जिसमें कृषि विभाग से आए अभय सिंह ने डिजिटल किसान पंजीकरण की जानकारी दी। जिसमें हर किसान डिजिटल प्रधान के अभियान में प्रत्येक ब्लॉक से 100 किसान जोड़े जाएंगे। जो निर्यात हेतु फल एवं सब्जी का उत्पादन करेंगे।

किसान सीधे मैंगो दिखाकर उसके माध्यम से अपनी फलवा उत्पाद की सीधी बिक्री कर सकेगा। किसान एवं निर्यातकों के बीच संपर्क कराने एवं किसानों के उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने का कार्य निर्यात क्षेत्र में कार्यरत रिश्ता प्रोडक्ट कंपनी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में पीपीओ विनय सिंह द्वारा किसानों उचित दवा उचित समय पर उपयोग करने के विषय में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में आम उत्पादक मनीष कुमार ने आम की फसल के विषय में एवं पोस्ट हार्वेस्ट की जानकारी दी। अकरम बेग ने बताया कि गत वर्षों में आए निर्यात कम होने के कारण आम की गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन ना होने को असली वजह बताया कि इस आम के सीजन में 1000 टन आम के निर्यात का लक्ष्य मैंगो पैक हाउस में रखा गया है। बैठक के दौरान अशोक वर्मा कृषि समाधान केंद्र बाराबंकी, पूजा मिश्रा, मुनाफ फारुकी, मोनिस खान, संदीप यादव, इमरान मिर्जा, आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button