सूचना निदेशक शिशिर ने पत्नी संग किया मतदान

लखनऊ। गुरुवार को आयोजित उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया। आज बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया जिसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल रहे।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के आईएएस एवं उत्तर प्रदेश के सूचना व जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने भी अपनी पत्नी डा.गरिमा सिंह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

शिशिर व उनकी पत्नी डा.गरिमा सिंह ने गोमतीनगर स्थित एनी बेसंट विद्यालय के बूथ पर मतदान किया।इस अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर ने नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लोगों से अपील की  आप दिनचर्या में थोड़ा सा समय निकाल कर अवश्य मतदान करें।उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर मतदान की अपील की और कहा कि मतदान अपने निजी हितों को ना देखते हुए एक अच्छे ईमानदार और विकास करने वाले उम्मीदवार को ही करें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button