‘नेता जी’ मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन, मोदी और योगी ने दी बधाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तरप्रदेश के कदावत नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना 82 वां जन्मदिन मना रहें है। इस मौके पर देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मुलायम सिंह यादव हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के बारे में भावुक हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

रक्षा मंत्री के रूप में सेवा

उत्तर प्रदेश के ताकतवर नेता मुलायम सिंह यादव अपने परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक बार देश के रक्षा मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के छोटे से गांव सैफई में पैदा होने वाले मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती दिनों में शिक्षक के रूप में कार्य किया था।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/13303545960788869

समाजवादी पार्टी की नींव

मुलायम सिंह यादव शिक्षक बनने के बाद लोहिया और उनके साथ के लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सियासत की ओर अपना रुख मोड़ लिया। लोकदल के विधायक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले मुलायम ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button