मसालो के तीखापन का मजा है कोनी घाट की चाट

लखनऊ। राजधानी से 55 किलोमीटर दूर सीतापुर जनपद के सिधौली जिले के पास तीखे मसालो मजा लेने वालों के लिए मौजूद है चाट की दुकानें। जो करीब 35 सालों से लोगों को स्वाद का आनंद दिला रही है। दुकानों पर दिन भर मौजूद लोगों की भीड़ इसका जीता जागता सबूत है।
सिधौली से नैमिषारण्य जाते समय करीब 3 किलोमीटर दूर कोनी घाट पड़ता है।इसी घाट से पर चाट की करीब आधा दर्जन दुकान पढ़ती हैं। जहां ग्रामीणों के हाथों से कूटे हुए खड़े मसाले का तीखा स्वाद उनकी चाट खाने पर मिलता है। जो बहुत ही कम दामों पर लोगों को खाने को मिलती है यहां पर मटर के साथ कई तरीके की पकौड़ियां भी बनाई जाती है। यहां हर पत्ते का रेट ₹15 है।
खास बात यह है कि इन दुकानों के आसपास कहीं भी चाय की दुकान नहीं है। यहाँ सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है। आपको भी अगर तीखी चाट का मजा लेना है तो पहुंच जाइए कोनी घाट।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button