बिहार में जदयू विधायक के करीबियों पर गोलीबारी, 2 की मौत, 1 घायल

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को कुचायकोट क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के तीन करीबियों को गोली मार दी गई। इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इधर, लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, लोगों के चंगुल से छुड़वाकर पुलिस उनका इलाज करवा रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजपुर बाजार में देवेंद्र पांडेय अपने मित्र पप्पू पांडेय के साथ बैठकर एक दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

गोपालगंज (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक नरेश पासवान ने आईएएनएस को बताया कि, “इस घटना में देवेंद्र पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ब्लॉक डवलपमेंट कमिटि (बीडीसी) के सदस्य पप्पू पांडेय और रंगीला चौहान घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति में देखते हुए पप्पू पांडेय को गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।”

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।  पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि, “घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इससे पहले इसी वर्ष विधायक के एक रिश्तेदार और एक करीबी की हत्या कर दी गई थी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button