1 अप्रैल से शुरू हो रहा है टीकाकरण… जानें पंजीकरण के लिए वेबसाइट

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का काम शुरू हो रहा है। इसके लिए टीका केंद्रों की किसी तरह की कमी न हो, सरकार ने निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले सभी निजी अस्पतालों को अभियान में जोड़ने पर जोर दिया है। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आयुष्मान भारत, सीजीएचएस या फिर राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की क्षमता का भी पूरी तरह से इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा है।

टीकाकरण के लिए एडवांस बुकिंग cowin.gov.in के माध्यम से जा सकती है। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो आप 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑनसाइट पंजीकरण कर सकते हैं। नीति आयोग के सदस्य और कोरोना वैक्सीन पर गठित टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी हथियार है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से होने 80 फीसद मौतें 45 साल से अधिक आयुवर्ग में ही हुई हैं। जाहिर है इस आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने से कोरोना से होने वाली मौतों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button