60 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। अन्तर्राष्टीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर को एसटीएफ ने 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जनपद बहराइच से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित ने बताया की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति जनपद बाराबंकी से नेपाल में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर जनपद बहराइच के रास्ते नेपाल जायेगा।
जिस पर घेराबंदी कर के उ0निरी0 अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0निरी0 रामकृष्ण यादव, मुख्य आरक्षी विद्यासागर,, मु0आरक्षी घनष्याम राय व आरक्षी अवनीष कुमार की टीम ने मारौचा मोड, थाना क्षेत्र फखरपुर पर पहुंच कर कासिम उर्फ सोनू निवासी वार्ड नं0-9 चकिया रोड वरधनवा, थाना रूपईडीह जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि मैं यह ब्राउन शुगर जनपद बाराबंकी से खरीद कर, नेपाल राष्ट्र में ऊंचे दामों पर बेचता हूॅ। मै यह कार्य तीन-चार वर्षो से कर रहा हूॅ। इसके सम्बन्ध में मेरे पिता जी को पूरी जानकारी रहती है, इससे प्राप्त धन को मैं अपने आर्थिक/भौतिक लाभ के लिए प्रयोग करता हूॅ। इस बार भी मैं यह ब्राउन शुगर नेपाल बेचने जा रहा था कि आप लोगों द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button