किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुराचार के तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। कैंट इलाके में नानी के घर आयी किशोरी को तीन युवकों ने बर्तन धोने के दौरान घर के बाहर से अगवा कर लिया।जिसके साथ जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती नानी और मां को बताई। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुचं कर कैंट पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े-डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया सेन्टर का निरीक्षण कर जारी किये निर्देश

बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बेटी पिछले दिनों अपनी नानी के घर लखनऊ आई थी। जहां 27 जून की रात करीब नौ बजे नल पर बर्तन धोने के लिए निकली और फिर नहीं लौटी। कई जगह तलाश के बाद अगले दिन थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हम लोग तलाश कर ही रहे थे कि रात में बेटी घर लौट आई। उसने बताया कि तीन अंजान युवक उसको धमकी देते हुए साथ ले गए और उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पड़े-पीआरडी जवानों का 16 लाख रुपये का होगा दुर्घटना बीमा

विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमों को गठित कर इरफान निवासी आदर्श विहार कॉलोनी थाना पारा समेत आसिफ वह हलीम निवासी झोपड़पट्टी जामा मस्जिद सदर बाजार कैंट को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी समते मोबाइल फोन बरामद किये गये है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button