बालश्रम में लगे का बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बालश्रम में लगे का बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्य धारा में किया गया शामिल

लखनऊ।प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत अब तक 2000 कामकाजी बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कराकर, उनको आर्थिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से निराश्रित कामकाजी बच्चों को अवमुक्त कराकर, उनके आय की प्रतिपूर्ति की जा रही है।

यह भी पड़े –मलिहाबाद में आयोजित रोजगार मेले 10 कम्पनियॉ विभिन्न पदो के लिए करेगी अभ्यर्थियों का चयन
श्रम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कराने के उपरान्त कामकाजी बच्चों को विद्यालय में 70 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपरान्त बालकों के लिए 1,000 रूपये प्रतिमाह की धनराशि और बालिकाओं के लिए 1200 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button