आतंकी संगठन से जुड़कर लोगों को जिहादी बना रहा आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर लोगों को जिहादी विचारधारा से जोड़ रहे आईएसआईएस संगठन से जुड़े आतंकी को एटीएस ने पूछताछ के दौरान मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
एटीएस चीफ नवीन अरोड़ा ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर टीमों को लगाया गया था। इस दौरान फील्ड यूनिट गोरखपुर द्वारा भौतिक इलेक्ट्रॉनिक सर्विस की मदद से गोरखपुर जनपद के खूनीपुर अंजुमन स्कूल के पास रहने वाले मोहम्मद तारिक अतहर को पूछताछ के लिए नियमानुसार एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने प्रतिबंधित आईएसआईएस संगठन से जुड़ा हुआ है। उसे संगठन की मिलिटेंट व उनकी बंदूकें प्रभावित करती हैं। वह अबू बकर अल बगदादी के वीडियो भी देखता है। जिससे वह प्रभावित होकर मुजाहिद बना। वह भारत में जेहाद कर शरिया कानून लागू कराना चाहता है।
पूछताछ के दौरान तारिक अतहर ने बताया कि वह आतंकी संगठन की विचारधारा से जुड़े व्यक्तियों के ग्रुप में होने के कारण उनकी विचारधाराओं को प्रसारित करने और नवयुवकों को ग्रुप में जोड़ने का काम करता है। जिन्हें जिहादी बनाने के लिए तैयार करता है। उसने पूछताछ में विभिन्न रूपों से राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक कंटेंट डाउनलोड कर पढ़ने और शेयर करने के साथ उसे अपने पास उपलब्ध होने की बात बताई है।
आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण एटीएस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। श्री अरोड़ा ने बताया कि उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस कस्टडी रिमांड हेतु अनुरोध किया जाएगा ताकि इसके अन्य सहयोगियों के बारे में तरीके से पूछताछ की जा सके।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button