दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगरों को मुफ्त मशीन के साथ मिलेगा सहयोग

लखनऊ। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष में दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने को लेकर आधुनिक मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद लखनऊ में दोना-पत्तल उत्पादन व बिक्री कार्य करने वाले लाभार्थीगण व अन्य परम्परागत कारीगर अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र व संस्तुति पत्र, बैंक खाता की प्रमाणित छायाप्रति तथा सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र के साथ अपना बायोडाटा नाम, पिता/पति का नाम व पूर्ण पता, मोबाइल नम्बर सहित आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8, कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ स्थित कार्यालय में 30 जुलाई तक जमा करा सकते है। प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर सत्यापनोपरान्त समिति द्वारा पात्र लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button