‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’ के माध्यम से शहर भर में रोके जाएंगे सड़क हादसे

 सड़क सुरक्षा अभियान में शहर के 23 ब्लैक स्पॉट चौराहों पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा अभियान में सभी ब्लैक स्पाटों का सड़क सुरक्षा आडिट आईआईटी दिल्ली व आईआईटी बीएचयू से कराया गया है।

यह  ही पड़े- नवजात कन्याओं को उपहार स्वरूप भेंट किये गए बेबी किट

आईआईटी दिल्ली की आडिट रिपोर्ट के अनुसार दीर्घ कालिक सुधार के लिए शहर के 23 ब्लैक स्पॉट चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य नई विधा ‘‘टैक्सचर सरफेसिंग’’ से कराया जा रहा है। वहां के आवागमन के मार्गो पर रोड की पूरी चौड़ाई में एवं मार्ग के 6.00 मीटर लम्बाई ‘‘कट स्टोन’’ सीमेन्ट मसाले में लगाया जाता है सीमेन्ट कंक्रीट मसाले से दोनों ओर रैम्प बनाया जाता है।

यह भी पड़े- आम महोत्सव में उत्कृष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित
इस निर्माण विधा से दिल्ली के कई जंक्शन पर टेक्सचर सरफेसिंग का कार्य कराया गया है। इस टेक्सचर सरफेसिंग से 10-20 मीटर दूर बिटुमिनस कार्य से रोड की पूरी चौड़ाई में एवं 5 मीटर लम्बाई में 10 सेमी0 ऊॅचा स्पीड टेबिल बनाया जा रहा है। दोनों तरफ 1.70 मीटर लम्बाई में रैम्प से जोड़ा जा रहा है। इस दो तरह के निर्माण के बाद जंक्शन पर यातायात की गति को नियंत्रित करके ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटना से बचाव किया जा सकेगा।

यह भी पड़े-पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था गांजा तस्करी

मनीष वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि ने बताया की यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिये मार्ग पर जेब्रा क्रासिंग, स्टाप लाइन, ऐज लाइन, सेन्टर लाइन एवं कासनरी साइन बोर्ड इत्यादि लगाये जा रहे हैं। सरपोटगंज चौराहा, विजयनगर चौराहा, चन्द्रिका देवी चौराहा, बंगला बाजार चौराहा, पकरी पुल, इको गार्डेन चौराहा, कनौसी चौराहा, आईआईएम चौराहा व भैसाकुण्ड मार्ग पर कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही  शहर के 23 ब्लैक स्पॉटों पर दीर्घ सुधार के कार्य पूर्ण करा लिये जायेंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button