नवजात कन्याओं को उपहार स्वरूप भेंट किये गए बेबी किट

लखनऊ। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को निर्धारित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय एवं लोकबन्धु श्रीराज नरायन संयुक्त चिकित्सालय में जन्म लेने वाली नवजात कन्याओं के मध्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत 105 कन्या शिशु को बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट करते हुए हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
जिला प्रोबेशन आधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य जेण्डर पक्षपात, लिंग चयन के उन्मूलन व रोक-थाम, कन्या शिशुओं के जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओें के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति को बेहतर किया जाना है।
आम जनमानस में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। साथ ही समस्त क्षेत्र में बालक व बालिका के भेदभाव जैसी कुरीति को समाप्त किया जाना व बालिकाओं को प्रत्येक स्तर पर समान स्थान दिया जाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन कार्यालय के कार्मिकों द्वारा किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button