नव ज्योति संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चो के साथ मचाई धूम

लखनऊ। त्रिवेणी नगर थर्ड में स्थित त्रिकोणेश्वर मंदिर में रोजाना संचालित ज्योति सेवा संस्थान के शिक्षाअभियान में गरीब बच्चों को चिन्हित कर उन्हे मुफ्त में शिक्षा,वस्त्र,स्टेस्नरी और जलपान देने का कार्य किया जाता हैं।
स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर  मां सरस्वती की आराधना कर भारत माता ,गांधी जी,सुभाष चंद्र बोस समेत महापुरुषों का माल्यार्पण कर झंडा रोहण किया गया। संस्था के बच्चों,अतिथि एवम् कार्यकताओं के द्वारा राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम श्लोक गाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में मां भारती का मूर्ति पूजन एवं रुद्राभिषेक भी हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चो को मिठाई और स्टेशनरी भी बाटी गई, उन्हें बताया गया की शिक्षा हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रखती है। शिक्षा के बगैर जीवन में अंधकार ही अंधकार है। बच्चों के साथ मिलकर शहीदों के नाम से 50 पेड़ों को अलग अलग स्थान पर लगाया गया। नवज्योति सेवा संस्थान समय – समय पर कई कार्यक्रम का आयोजन करता है। जिसमें मेडिकल कैंप, साक्षरता अभियान,शिक्षा अभियान ,सायबर अपराध रोकथाम जैसे अभियान शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद अवधेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष (बीजेपी) लवकुश त्रिवेदी,मान्यता प्राप्त पत्रकार रंजना ध्रुव प्रकाश ,समाज सेविका प्रियंका, शशि कटियार, संजय सिंह राठौर  उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए संस्था के अध्यक्ष अमन कटियार ,उपाध्यक्ष पूजा अवस्थी एवं सदस्य दीक्षा राठौर , शालिनी पाल, पूनम पाल ,पूजा ,सपना शशांक चतुर्वेदी ,विकास चंद्र यादव, आशुतोष एवं सम्मानित अतिथिगण भी सम्मिलित हुए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button