महिलाओं को टॉरगेट कर लूटपाट करने वाला इनामी लुटेरा गिरफ्तार

लखनऊ। लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी लुटेरे को एसटीएफ की टीम ने थाना गोपीगंज जनपद भदोही से गिरफ्तार कर लिया। 
निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया की महिलाओं को टॉरगेट कर इनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी संदीप कुमार सरोज उर्फ बजरंगी निवासी ताल सुपैला, थाना सुरियॉंवा, जनपद भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्रान्तर्गत सिंहपुर नहर बैदा गांव के पास मौजूद होने की जानकारी मिली।
जिस पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की वह अपने साथियों के साथ मिलकर आने-जाने वाली महिलाओं को टॉरगेट कर इनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके द्वारा जनपद भदोही के थाना सुरियॉंवा क्षेत्रान्तर्गत लूट किया गया था। इसके उपरान्त थाना गोपीगंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही थी। इसके दौरान संदीप सरोज द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पहने हुये आभूषण लूट लिये गये थे। जिसमें यह काफी समय से फरार चल रहा था।
पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि वर्ष 2022 में संदीप सरोज द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद प्रयागराज के थाना शिवकुटी क्षेत्रान्तर्गत पढने वाले एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।  जिसमें गिरफ्तार कर इसे जेल भेजा गया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button