लखनऊ का हुनरबाज़ के ब्रांड एम्बेसडर बने नागेन्द्र

लखनऊ। सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने शुक्रवार को जानकीपुरम में “लखनऊ का हुनरबाज़” इवेंट का ब्रांड एम्बेसडर पोस्टर जारी किया।इस इवेंट के कर्ताधर्ता अनन्त त्रिपाठी ने बताया कि आर्यावर्त मॉर्डन एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में लखनऊ (LUCKNOW)जिले के एक लाख बच्चों का बौद्धिक स्तर जांचा जाएगा।

इस परीक्षा में सफल बच्चे को लखनऊ (LUCKNOW)का हुनरबाज़ घोषित किया जाएगा। हमारे ब्रांड एम्बेसडर नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान लाखों विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करेंगे।उन्होंने बताया कि नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान को इस इवेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इस इवेंट में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ की सहभागिता रहेगी। आर्यावर्त मॉर्डन एजुकेशनल सोसायटी इस प्रतियोगिता के माध्यम से राजधानी ((LUCKNOW)के लाखों विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक भी करेगी। इस बौद्धिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में नशामुक्ति का संदेश भी होगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button