इकाना स्टेडियम में फिल्म सितारों के चैरिटी शो के नाम पर नौ करोड की ठगी

मास्टर माइंड सहित तीन अभियुक्त पुणे व अहमदाबाद से गिरफ्तार

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में फिल्म स्टार बुलाकर चैरिटी शो कराने का झांसा देकर लगभग नौ करोड रूपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टर माइंड सहित तीन अभियक्तों को एसटीएफ ने पुणे व अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया की वर्ष 2022 नवम्बर में श्री सुविधा फाउन्डेशन ट्रस्ट ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में फिल्म स्टार ( गायक कलाकार गुरू रन्धावा,सचित परम्परा तथा डान्सिंग स्टार्स नोरा फतेही, सनीलियोनी, टाइगर श्राॅफ आदि) बुलाकर चैरिटी शो कराने का झांसा देकर लोगों से लगभग 09 करोड रूपये इनवेस्ट कराकर ठगी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना गोल्फ सिटी व गोमतीनगर विस्तार में अभियोग पंजीकृत कराये गये थे।
इस सम्बन्ध में एसटीएफ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में अभिसचूना तन्त्र को सक्रिय किया गया। अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि वाछिंत अभियुक्त इस समय पूणे महाराष्ट्र में अपना आफिस खोलकर ठगी का काम कर रहे है। जिस पर थाना क्षेत्र चतुःश्रृगी पूणे महाराष्ट्र से विराज त्रिवेदी व जयंतीभाई डेरावालिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि समीर कुमार शर्मा को थाना क्षेत्र प्रान्तिज अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हे ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रविवार को थाना गोमती नगर विस्तार में दाखिल किया गया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button