सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी-दयाशंकर सिंह

लखनऊ। प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होना बहुत दुखद है। यूपी में एक साल में सड़क हादसों में अधिकांश लोगों की मौत हो जाती है। हमें इसे किसी भी कीमत पर रोकना होगा। यह बातें परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह गोमतीनगर स्थित सीएमएस स्कूल ऑडिटोरियम में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का सबसे बड़ा काम सड़क सुरक्षा है और इस कार्य को पूरी प्राथमिकता से किया जाना है। इसी दृष्टि से मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन विभाग ने किया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को हर हाल में रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने और नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग आगे भी कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार किया गया। इसके अलावा दुर्घटनाओं के दौरान लोगों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एटीसी रोड सेफ्टी, पुष्पसेन सत्यार्थी, डीटीसी जोन लखनऊ, सुरेंद्र कुमार, आरटीओ ई संदीप कुमार पंकज, आर टी ओ, लखनऊ आर.पी द्विवेदी, आरटीओ प्रसाशन, अखिलेश द्विवेदी, आरटीओ इंफोर्समेंट अमित राजन राय इत्यादि मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button