विभागीय योजनाओं में लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सीडीओ व सीएमओ के साथ वर्चुअली समीक्षा बैठक की

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअली समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड वितरण, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर की क्रियाशीलता नियमित टीकाकरण विशेष रूप से मिशन इन्द्रधनुष की प्रगति, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान,15वें वित्त के अन्तर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, एनएचएम की वित्तीय प्रगति तथा आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पड़े- अच्छा काम करने वालों को शोधार्थी को देंगे सरकारी नौकरी में वेटेज : योगी 

तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये गये

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चल रही हैै जिसके अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 03 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि बने हुए कार्डों का शीघ्र वितरण कर दिया जाये। छूटे कार्ड 31 अगस्त तक हर हाल में बना लिया जाय।
श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि गरीब जनता को चिकित्सा पर कम से कम खर्च करना पड़े इस मंशा को पूर्ण करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर स्थापित किये गये हैं। इन सेंटर्स को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने के लिए इनमें विद्युत कनेक्शन, लैपटाप, सीएचओ की उपस्थिति, नियमित टेलीमेडिसिन कसन्टेशन, आवश्यक दवाओं व उपकरणों के स्टाक का गहन निरीक्षण किया जाय। यदि किसी वेलनेस सेन्टर पर कहीं कोई कमी पायी जाती है तो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाय।

यह भी पड़े- पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाय -अनिल राजभर

चलेगा सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में 07 अगस्त से सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में टीकाकरण से वंचित 05 वर्ष तक के समस्त बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को उनके छूटे हुए टीके से आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा 07 अगस्त को प्रत्येक जनपद में इसका शुभारम्भ किसी जन-प्रतिनिधि के माध्यम से कराया जाय।
उन्होंने कहा कि सभी वेलनेस सेन्टर, निःक्षय दिवस का आयोजन, मरीजों के जांच की व्यवस्था, नियमित उपचार मरीजों का पंजीकरण तथा पोषण योजना द्वारा मरीजों को मिलने वाले 500 रू0 प्रतिमाह की धनराशि को नियमित दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के माध्यम से गोद लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जाय।

यह भी पड़े– वर्ल्ड क्लास रेजिडेंशियल स्कूलों में पढ़ेंगे अनाथ, गरीब और श्रमिकों के बच्चे
बैठक में राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, निदेशक एएचएम पिंकी जोवेल, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 दीपा त्यागी सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button