शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर क्रांति का दौर: जगजीवन प्रसाद

आईडीजेपी निजी आईटीआई में टेबलेट वितरण

लखनऊ। बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम देवरी रुखारा में इन्दिरा देवी झगरू प्रसाद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एसडीएसएन ग्रुप ऑफ कालेजेज के संस्थापक जगजीवन प्रसाद ‘‘ बाबूजी’ द्वारा आईटीआई के 38 बच्चों को टेबलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जगजीवन प्रसाद ने अपने शिक्षा काल की चर्चा करते हुए कहा कि तब और अब काफी परिवर्तन हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर क्रांति का दौर है। आपकी मुठ्ठी में दुनिया है। कम्प्यूटर के युग में किसी भी लक्ष्य को बढ़ी आसानी से हासिल किया जा सकता है। सरकार भी शिक्ष के क्षेत्र में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़वा दे रही है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस टेबलेट का सदुप्रयोग कर आप अपने परिवार, संस्थान का नाम रोशन करें।

यह टेबलेट नही मिला बल्कि एक ज्ञान का भण्डार

टेबेलेट वितरण कार्यक्रम को एसडीएसएन ग्रुप ऑफ कालेजेज कॉर्डिनेटर एस.सी. पाण्डेय ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि आपकों यह टेबलेट नही मिला बल्कि एक ज्ञान का भण्डार है। इसका बेहतर उपयोग कर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य जेएस शर्मा ने कहा कि अभी संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर और एक कम्प्यूटर कोर्स कराया जा रहा है। संस्थापक महोदय की इच्छा है कि कुछ और ट्रेड बढ़ाने का विचार है इनमें कम्प्यूटर के भी कोर्स शामिल होगें। इस दौरान प्राइवेट आईटीआई वेल्फेयर एसोसिएशन लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि इसका दुरूपयोग न करें, इसे बेचे नही मैने प्रदेश भ्रमण में ऐसे उदाहरण देखे है। अगर इस उचित प्रयोग किया गया तो आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगें।
संस्थापक द्वारा अभिषेक सिंह, आकाश यादव, अमन, ऑशु सिंह, अविनाश कुमार, ब्रज राज यादव, दीपक मौर्या धर्मेन्द्र कुमार ,हरेन्द्र सिंह, हिंमाशु यादव सहित 38 बच्चों को टेबलेट वितरित किया गया।  श्माम मिलन वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button