गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ ने जनपद बदायूॅ़ से गैंगस्टर एक्ट में वांछित रूपये 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल कादिर ने बताया की फरार चल रहे पुरस्कार घोषित अपराधी के सक्रिय होने की सूचना पर उ0नि0 राषिद अली के नेतृत्व मे मु0आ0 गिरिजेष पोसवाल, रामजी लाल,संदीप कुमार, आरक्षी संजय यादव,कमाण्डो खान मोहम्मद की टीम ने थाना बिसौली जनपद बदॉयू मे पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट मे 25 हजार का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी भूरा निवासी गढ़ौलिया पटटी तासौल उर्फ धुबिया थाना सहसवान जनपद बदॉयू को बाबी सिंह का खेत ग्राम बूटा सिंह वाला थाना बनूर जनपद पटियाला से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछतांछ करने पर बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिये पंजाब भाग गया था तथा लगभग 02 वर्ष से पटियाला जिले मे ग्राम बूटा सिंह वाला मे बाबी सरदार के यहॉ छुपकर रह रहा था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button