लखनऊ में पकड़े गये नौकरी का झांसा देकर धनउगाही करने वाले जालसाज

लखनऊ। इन्टरनेट एवं फर्जी कॉल सेन्टर के माध्यम से नौकरी का झांसा देकर धनउगाही करने वाले गैंग के चार सदस्यों को एसटीएफ ने इन्दिरानगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया की काफी दिनों से फर्जी कॉल सेन्टर के माध्यम से बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों से नौकरी के नाम पर धनउगाही करने वाले संगठित गिरोह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हो रही थी।
अभिसूचना के दौरान मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि विगत तीन वर्षो से लगातार नौकरी के नाम पर धनउगाही करने वाला संगठित गिरोह ओम प्लाजा इन्दिरानगर सेक्टर- 19 में कॉल सेन्टर खोल कर बेरोजगार नवयुवकों को गुमराह कर  रहे है।
इस सूचना पर निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, हे0कां0 नीरज पाण्डेय,सुशील सिंह, रामनिवास शुक्ला,राजीव कुमार, आरक्षी अमित त्रिपाठी व अमर श्रीवास्तव ने घेराबन्दी करते हुये  राजन श्रीवास्तव निवासी बिसन्दरपुर, थाना शहर कोतवाली, जनपद मीरजापुर, राकेश शर्मा निवासी बनगांव, थाना गोला, गोरखपुर,सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम आचीतपुर, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ समेत सुमेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम बेहता बुजुर्ग थाना बिलग्राम हरदोई  को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी की मुलाकत नोएडा में नौकरी करने के दौरान हुई थी जिसके पश्चात विगत 03 वर्षो से हम लोग एक साथ फर्जी व कूटरचित नाम पतों पर प्री एक्टिवेटेड मोबाइल सिम कार्ड भारी मात्रा में खरीदते है, व इन्टरनेट के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों का डाटा डाउनलोड कर उन्हे फोन कॉल करके फर्जी नौकरीयों के नाम पर धन उगाही करते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button