पुलिस मुठभेड कुख्यात अपराधी सन्नी काकरान का शूटर गिरफ्तार 

पचास हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी

लखनऊ।  कुख्यात अपराधी सन्नी काकरान का शूटर व पचास हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी को एसटीएफ ने  मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में जनपद मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया की कुख्यात अपराधियों के बारे में जानकारी की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अपराधी रवि कुमार निवासी भगवानपुर, थाना दौराला, जनपद मेरठ मवाना की तरफ आ रहा है, जो मसूरी या नगलीईशा के रास्ते से होते हुए दौराला जायेगा।
इस सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में हे0कां0 रकम सिंह,आकाशदीप, प्रदीप धनकड, भूपेन्द्र सिंह,संजय कुमार, हे0कां0 महेश शर्मा,विनय कुमार,अंकित श्यौरान ली टीम मौके पर पहॅुची तो वहाॅ पर पहले से मौजूद थानाध्यक्ष इंचैली सूर्यदीप सिंह मय हमराह पुलिस बल के मौजूद मिले।

पुलिस वालों पर फायर

जिन्हे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए अपराधी की घेराबंदी की योजना बनाई। मुखबिर द्वारा बताये अनुसार थानाध्यक्ष इंचैली की टीम को मसूरी लाॅवड तिराहे पर तथा एसटीएफ टीम नगली ईशा से दौराला की तरफ जाने वाले रास्ते पर अपने आपको छिपाकर उक्त अपराधी के आने का इंतजार करने लगी।
कुछ देर बाद एक काळा रंग की मोटर साईकिल दिखाई दी। जब उसे रूकने को कहा तो वह भगाने लगा। लकिन पुलिस की घेराबंदी देख पेंट की जेब से तमंचा निकालकर पुलिस वालों पर फायर कर दिया। इस पर जवाबी फायरिंग में बदमाश रवि कुमार घायल हो गया। जिसे  हिरासत में लेकर उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अपराधी सन्नी काकरान का शार्प शूटर

गिरफ्तार अभियुक्त से की गई पूछताछ पर यह जानकारी मिली कि यह अपराधी सन्नी काकरान का शार्प शूटर है तथा सन्नी काकरान के कहने पर इसके द्वारा दिनांक 31-05-2023 को कस्बा लावड में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से 5 लाख रूपयें की रंगदारी माॅगी गयी थी। उक्त व्यापारी द्वारा रंगदारी न देने पर उसकी दुकान पर जाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी, जिसमें व्यापारी स्वदेश विकल का लडका अरूण घायल हो गया था। जिसमें 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button