प्रधानमंत्री ने सिद्ध किया,महिला उत्थान उनकी पहली प्राथमिकता-स्वाती सिंह

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में प्रवेश करते ही पहले बिल के रूप में नारी शक्ति वंदन बिल को पेश कर 65 करोड़ महिलाओं का दिल जीत लिया। उज्ज्वला योजना, तीन तलाक बिल के माध्यम से महिलाओं की जिंदगी को संवारने वाले नरेंद्र मोदी ने आखिर यह भी बता दिया कि नीति नियंता के रूप में भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी जरूरी है। ये बातें पूर्व मंत्री व भाजपा नेता स्वाती सिंह ने कही।

स्वाती सिंह ने नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पेश होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कहा कि नए संसद भवन में पहला बिल के रूप में नारी शक्ति वंदन बिल को पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता आधी आबादी को उनका अधिकार देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पेश किये गये इस बिल से आधी आबादी हमेशा उनकी आभारी रहेगी। इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में इसको लिखा जाएगा।

यह भी पड़े-अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 250 छात्रों को ’’यूपी देखो यात्रा’’ पर भेजा जायेग 

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से जहां महिलाओं को उन्होंने धुआं से मुक्ति दिलाई। वहीं तीन तलाक बिल को पेश करने में भी उन्होंने कभी वोट बैंक की चिंता नहीं की और महिलाओं को उनका अधिकार दिया। वहीं इस बार उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पेश कर यह बता दिया कि महिलाओं का उत्थान और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकताओं में है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button