एक दिवसीय दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन

आगामी 22 सितम्बर को  
लखनऊ। “आत्म निर्भर भारत” अभियान को सफल बनाना तथा “हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है।

यह भी पड़े- अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 250 छात्रों को ’’यूपी देखो यात्रा’’ पर भेजा जायेग

इसी क्रम में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 22 सितम्बर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, लालबाग मे आयोजित किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में लगभग 20 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। इस मेले में केवल (मूक बधिर/अस्थि चलन वाले) दिव्यांगजन अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पड़े- दक्षिण कोरियन पॉप संगीत ने मचाया धमाल

सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button