बरसात से पहले कराएं सभी नाले-नालियों की मशीनों से सफाई -ए0के0 शर्मा

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कराएं सभी नाले-नालियों की मशीनों से सफाई जल भराव और गंदगी जैसी समस्याओं से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए जोन 05 और 08 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और किला मोहम्मदी ड्रेन का
निरीक्षण किया।
फैजुल्लागंज के बाद अब किला मोहम्मदी नाले की सफाई पर जोर
यह भी पड़े 
इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने बारिश के पहले शहर के सभी नाले-नालियों और सीवर की मशीनरी द्वारा सम्पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। वहीं रिहायशी इलाकों में नालियों की सफाई और गंदगी से मुक्ति के लिए दिन में 02 बार और व्यावसायिक क्षेत्रों में 03 बार सफाई कराने के निर्देश दिए।
 इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने शहरवासियों से कूड़े को कहीं भी फेकने की जगह दरवाजे पर आने वाली कूड़ा गाड़ी को ही देने की अपील की।

बारिश से पहले मशीनों से सफाई करने के निर्देश

नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पकरी पुल के समीप बने नाले का निरीक्षण किया। जहा नाले के किनारे झाड़ियों, पेड़ पौधों का उगना, लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जाना, नाले का सही से निर्माण न होना तथा लोगों द्वारा नाले में कूड़ा-कचरा डालना आदि कारणों से जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न होता है। जस पर मंत्री जी ने नगर निगम के अधिकारियों को बारिश से पहले इन सभी कमियों को दूर कर उचित सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पड़े 
निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने हिंद नगर स्थित एलडीए कालोनी के पास बने नाले का भी निरीक्षण किया।  इसके बाद उन्होंने आशियाना स्थित खजाना मार्केट, सेक्टर एन-1 पहुंचे। जहां उन्होंने सीवेज पंपिंग स्टेशन और किला मोहम्मदी ड्रेन नाले का निरीक्षण किया। यह वह जगह है जहां सभी नाले आकर मिलते हैं और जोन 05 व 08 क्षेत्र के पानी को शहर से बाहर निकालते हैं।
इसी क्रम में उन्होंने औरंगाबाद बाईपास से निकलने वाले किला मोहम्मदी ड्रेन नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान औरंगाबाद पुलिस चौकी के समीप पहुंचकर वहां से गुजरने वाले नाले का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगरायुक्त अभय पांडे, चीफ इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button